- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से बचें, छींकते समय मुंह पर रखें रूमाल
स्वाइन फ्लू से बचें, छींकते समय मुंह पर रखें रूमाल
पटना| पहलके चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवाकर तेजस्वी का कहना है कि स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति दूसरे व्यक्ति में फैलती है। पहले यह संक्रमित सुअर से लगती है। इसके बाद एक से दूसरे व्यक्ति को लगती है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति तो छींकते समय मुंह पर रुमाल रखकर छींकना चाहिए। इससे बीमारी नहीं फैलती। उन्होंने बताया कि 160 देशों से स्वाइन फ्लू के वायरस नोटिफाई हुए हैं। भारत में में इसके मरीज मिल रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉ. तेजस्वी गांधी संग्रहालय में नेशनल इंस्टीच्युट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के लिए कुछ कारगर दवाएं भी उपलब्ध हैं।