- Hindi News
- 12 को आईजीआईएमएस स्थापना समारोह का सीएम करेंगे उद्घाटन
12 को आईजीआईएमएस स्थापना समारोह का सीएम करेंगे उद्घाटन
आईजीआईएमएसके स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन शाम चार बजे मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इसकी सहमति दे दी है। यह जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ. एसके शाही ने मंगलवार को दी। स्थापना दिवस समारोह 12 फरवरी को है। समारोह में शिरकत करने के लिए देश के चर्चित डॉक्टर रहे हैं। इसमें भुवनेश्वर एम्स के निदेशक डॉ. अशोक मलहोत्रा, केंद्र सरकार स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद, दिल्ली एम्स के कैंसर विभाग हेड प्रोफेसर डॉ. जीके रथ, दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. डेका, पटना एम्स के निदेशक डॉ.गिरीश कुमार सिंह आदि शामिल हैं। स्थापना दिवस के मौके पर 12 फरवरी की शाम कवि सम्मेलन 14 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।