- Hindi News
- ऊंकार नाथ मंदिर का स्थापना समारोह 12 से, निकलेगी कलशयात्रा
ऊंकार नाथ मंदिर का स्थापना समारोह 12 से, निकलेगी कलशयात्रा
पटना|ट्रांसपोर्ट नगरमें ऊंकार नाथ मंदिर का काम अंतिम दौर में है। 12 फरवरी से 16 फरवरी के बीच इस भव्य मंदिर का स्थापना समारोह चलेगा। इसकी तैयारी तेज है। करीब 30 लाख की लागत से बने इस मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 16 को होगी। आयोजकों के अनुसार यह शिवलिंग मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर धाम से मंगाई गई है। यह शिवलिंग पूर्ण रूप से प्राकृतिक है। ये शिवलिंग नर्मदा नदी से स्वयं प्रकट होते हैं। ऊंकारनाथ मंदिर प्रबंधन कमेटी के रवि प्रकाश, अनुज मुन्ना सिंह ने बताया कि मंदिर का डिजाइन ओड़िसा के कारीगरों ने तैयार किया है।
रोजहोगा धार्मिक अनुष्ठान
12फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी। फिर रोज धार्मिक अनुष्ठान चलेगा। इस दौरान विश्व शांति यज्ञ, हवन, परिक्रमा, प्रवचन, भंडारा अादि का कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी को नगर भ्रमण और 16 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा का आयोजन होगा। धार्मिक अनुष्ठान का कार्य आचार्य नवीन पांडे संपन्न कराएंगे।