- Hindi News
- स्टेशन क्रॉस करने वाले छात्रों के लिए पास सिस्टम
स्टेशन क्रॉस करने वाले छात्रों के लिए पास सिस्टम
करबिगहियातरफ से महावीर मंदिर फुट ओवरब्रिज पार करने वाले छात्रों को रेलवे राहत दे सकती है। यानी फुटओवरब्रिज पार करने के दौरान उन्हें टिकट नहीं रहने पर भी फाइन नहीं देना होगा। लेकिन इसका लाभ उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिनके पास रेलवे द्वारा जारी पास होगा। छात्रों की मांग पर रेल पुलिस प्रस्ताव रेलवे बोर्ड संबंधित रेल अधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रही है। इस बार के रेल बजट में छात्रों की सुविधा के लिए इसके अलावा कई सुविधाओं के घोषणा की उम्मीद है।
कैसेमिलेगी यह सुविधा
जीआरपीमें अक्सर इस तरह की शिकायत आती है कि ट्रेन में यात्रा नहीं, सिर्फ करबिगहिया तरफ से महावीर मंदिर तरफ जाने के दौरान टीटीई लोगों को पकड़ कर फाइन करते हैं। इसमें ज्यादा तादाद छात्र-युवाओं की है। छात्रों की शिकायत रहती है कि वे अपने कॉलेज या कोचिंग का कार्ड दिखाते हैं, फिर भी फाइन किया जाता है। पढ़ाई की जल्दी में फुटओवरब्रिज पार करना उनकी मजबूरी है। रेल एसपी प्रकाशनार्थ मिश्र ने कहा कि छात्रों से पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगा गया था।
इधर यात्री संघ की मांग
बिहारदैनिक यात्री संघ के सचिव शोएब कुरैशी ने कहा है कि इधर दो-तीन सालों से रेल बजट में बिहार के साथ नाइंसाफी हो रही है। उम्मीद है इस बजट में बिहार के लिए कुछ बेहतर हो। संघ ने पटना जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के दबाव को कम करने के लिए सभी गाड़ियों का ठहराव पश्चिमी सेक्शन के दानापुर स्टेशन, फुलवारीशरीफ, पूर्वी सेक्शन में पटना साहिब, गुलजारबाग, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दक्षिणी सेक्शन के तारेगना, पोटही, पुनपुन एवं परसा बाजार स्टेशनों पर दिया जाए। इससे पटना जंक्शन की भीड़ अपने आप कम हो जाएगी।
{बिहटा औरंगाबाद नई रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू हो
{पटना जंक्शन के तीनों सीढ़ियों पर एक्सलेटर लगे
{जेनरल यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट रद्द कराने की सीमा 3 घंटे से बढ़ाकर 6 घंटे किया जाए
{बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों की सफाई की सुविधा मिले
{हर बोगी में सुरक्षा बलों को बैठने के लिए सीट उपलब्ध रहे
{सुपरफॉस्ट गाड़ियों में दवा एवं डॉक्टर की व्यवस्था हो