- Hindi News
- अपने स्वार्थ की जगह लोग पर्यावरण के बारे में सोचें
अपने स्वार्थ की जगह लोग पर्यावरण के बारे में सोचें
वर्तमानसमय में देश दुनिया के लोग पर्यावरण के बारे कम सोचते हैं। यही कारण है कि लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। ये बातें तरुमित्र में अमेरिका की बैरी यूनिवर्सिटी की प्रो. पेट्रिसिया साइमन ने कही। मंगलवार को दीघा स्थित तरुमित्र परिसर में लोगों को राइट टूर अर्थ की जानकारी दे रही थीं।
उन्होंने कहा कि अर्थ को बचाने के लिए उन्होंने इक्वाडोर और बोलिविया जैसे देशों में इस कानून को पारित भी करा लिया है। इसके तहत वहां नेचर से छेड़छाड़ पूरी तरह प्रतिबंधित हो चुका है। साथ ही नदी में बांध से लेकर जंगलों की कटाई पर पूरी तरह रोक लग गई है। अमेरिका से आए बर्नाडेट बोस्टविच ने बताया कि हमें सिर्फ कानून बनाने से मतलब नहीं होना चाहिए। बल्कि उस कानून को अपने घर से लेकर अपने लोगों के बीच कायम रखना होगकार्यक्रम में बिहार के डॉल्फिन मैन डॉ. आरके सिन्हा, आईआईएम के डॉ. र|ाकर मिश्र और डॉ. जोस वाडा के साथ अधिवक्ता फादर पीटर, डॉ. ओरला हाजरा, डॉ. मुदिता, अनुराधा, अमृत वर्षा, प्रवीण सौरभ और रोबर्ट एथिकल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करतीं प्रो. पेट्रिसिया साइमन। वहीं मौके पर मौजूद मैरी ग्रथव्होले, बर्नाडेट बोस्टविच, डॉ. ओरला और रोबर्ट सहित अन्य।