पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत से भाजपा का अहंकार चूर हुआ है

आप की जीत से भाजपा का अहंकार चूर हुआ है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| युवाराजद के प्रदेश अध्‍यक्ष पूर्व विधायक शिवचंद्र राम ने दिल्ली में आप पार्टी की बड़ी जीत पर केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से भाजपा का अहंकार चूर हो गया है। उनके अलावा राजद नेता प्रमोद कुमार सिन्हा, अमिताभ ऋतुराज, रणविजय साहू आदि प्रमुख थे। वहीं कुशवाहा राजनैतिक चेतना परिषद ने कहा है कि दिल्ली में जिस तरह से आप की जीत हुई है उससे संदेश गया है कि आज भी राजनीति में ईमानदार सोच रखने वालों की देश में मांग है। बिहार की जनता भी बात बनाने वालों से ऊब गई है। बिहार में भी केजरीवाल की तरह के नेता की आवश्यकता है। चेतना परिषद के नेता आचार्य मुन्ना प्रसाद, धनंजय कुशवाहा, प्रसून कुमार, रामध्यान प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, सुभाष दांगी आदि ने केजरीवाल को बधाई दी है। उधर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व संगठन सचिव अजय कुमार राजेश सिन्हा ने कहा कि दिल्ली परिणाम ने सिर्फ भाजपा के पतन की पटकथा लिखी है, बल्कि नरेंद्र मोदी का अहंकार भी तोड़ा है। जेपी आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुंजय पाण्डेय ने भी दिल्ली के मतदाताओं को बधाई दी है।