स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती 17 को
पटना | बिहारकिसान मजदूर मोर्चा की ओर से राजधानी में 17 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 126वीं जयंती मनाई जाएगी। मंगलवार को इस सिलसिले में मोर्चा की बैठक अध्यक्ष रवींद्र रंजन की अध्यक्षता में हुई। रवींद्र रंजन के अनुसार जयंती समारोह बीआईए सभागार में होगा, इसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी करेंगे और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा कई सांसद, विधायक समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।