रसोइया महिलाओं का 12 फरवरी को प्रदर्शन
बिहारराज्य विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले रसोइया महिलाएं बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर 12 फरवरी को प्रदर्शन करेंगी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा अपने 21 वें स्थापना दिवस पर मध्याह्न भोजन महिलाओं की समस्याओं को दूर करने को लेकर प्रदर्शन होगा। ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने बताया कि मानदेय कई महीने तक बकाया रखा जाता है।
सचिव शारी यादव ने कहा कि रसोइया महिलाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, इएसआई का लाभ, वर्दी, पहचान पत्र और मानदेय भुगतान की मांग करेंगे।