- Hindi News
- आरोप से मुक्ति के लिए 10 ने दायर की याचिका
आरोप से मुक्ति के लिए 10 ने दायर की याचिका
राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुए सिलसिलेवार बम धमाका मामले के दस आरेापियों ने शनिवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की अदालत में आरोप विमुक्ति याचिका दायर की।
एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के विशेष न्यायाधीश के समक्ष दाखिल कर अभियुक्त हैदरअली, मुजीबुल्लाह अंसारी, नाेमान अंसारी, फिरोज असलम, इफ्तिखार, अजहरुद्दीन कुरैशी अहमद हुसैन के वकील मो. रफी अहमद तथा दो अभियुक्त उमर सिद्दिकी फखरुद्दीन के वकील जफर हैदर ने कहा कि उनका मवक्किल निर्दोष है और अभियुक्त के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। इसलिए इस मामले के आरोपों से मुक्त करने की प्रार्थना की।
वहीं एनआईए की ओर से विशेष लोक अभियोजक ललन प्रसाद सिन्हा ने अभियुक्तों के आरोप विमुक्ति याचिका का जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अदालत ने एनआईए को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 8 अक्टूबर की तिथि निश्चित की है।