पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्दनीबाग में दिखेंगी शेर पर सवार मां

गर्दनीबाग में दिखेंगी शेर पर सवार मां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमरिया में मिट्‌टी के नटराज की होगी पूजा

श्रीश्री दुर्गापूजा समित, दमरिया गर्दनीबाग में 1977 से दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है। प्राचीन मंदिर के आकार के पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नटराज की प्रतिमा होगी। पटना के मूर्तिकार अशोक कुमार मिट्‌टी से नटराज की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। इसमें कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया गया है। झारखंड के कारीगर मो. बकरीद आलम करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से 65 फीट ऊंचे 30 फीट चौड़े पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग द्वार बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ 30 वॉलेंटियर भी तैनात रहेंगे। यहां सप्तमी को चना और हलुआ के प्रसाद का वितरण किया जाता है। नवमी को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।

अध्यक्ष : कृष्ण प्रसाद, सचिव : विपुल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष : रंजन कुमार एवं सदस्य : विपुल चंद्र भारती और रवि कुमार

अध्यक्ष : पंकज कुमार, सचिव : लालजी प्रसाद, कोषाध्यक्ष : टिंकू कुमार, सदस्य : बलराम प्रसाद, देव प्रसाद, मुकेश कुमार अौर उमेश प्रसाद।