- Hindi News
- नवरात्र शुरू, पंडालों के पास से नहीं हटी गंदगी
नवरात्र शुरू, पंडालों के पास से नहीं हटी गंदगी
नवरात्रशुरू हो गया है पर पंडालों के पास से गंदगी नहीं हटी। पटना नगर निगम के दैनिक सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार को इसका असर दिखा। पूजा समितियों के सदस्यों ने कहा कि यही हाल रहा तो पूजा के दौरान माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत दिक्कत होगी। निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है।
दिनकर गोलंबर के पास आर्यकुमार रोड में एबीसी क्लब के पूजा पंडाल में कलश स्थापना का अनुष्ठान चल रहा है। कुछ लोग पूजा के अनुष्ठान में लगे हैं, कुछ लोग व्यवस्था में। आयोजकों ने बारिश के पानी से बचने के लिए माता की स्थापना वाली जगह को मिट्टी भर कर ऊंचा कर दिया है। लेकिन, सड़क नीची रहने के कारण सड़क से सटी जमीन नाला में तब्दील हो गई है। कदमकुआं के जनक किशोर रोड में काली पूजा हो रही है। पंडाल से थोड़ी दूर पर ही निगम का कचरा ड्रॉप बाक्स है। कचरे से भरा हुआ। बॉक्स के अासपास भी कचरा पसरा है। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर नागा बाबा ठाकुरबाड़ी के पास भी कचरा पसरा है।
आर्यकुमार रोड पर दुर्गा पूजा के लिए बने पंडाल के पास पसरा कीचड़।