- Hindi News
- गायघाट भद्रघाट में होगा प्रतिमा का विसर्जन
गायघाट भद्रघाट में होगा प्रतिमा का विसर्जन
पटनाशहर के दुर्गापूजा पंडालों को इस वर्ष भसान के लिए अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस वर्ष गायघाट भद्रघाट दोनों स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन होगा। दोनों घाटों की स्थिति की जांच के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं। डीएम ने पटना सिटी इलाके में केवल भद्र घाट पर मूर्ति विसर्जन के चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए घाटों का भ्रमण किया। घाट के भ्रमण के दौरान डीएम ने वहां पर कुछ निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को दो जोन में बांटने का निर्णय लिया है। गायघाट से लेकर मालसलामी तक के पूजा पंडालों की मूर्तियांे का भद्रघाट में विसर्जन होगा। गायघाट से लेकर गांधी मैदान तक इलाके की मूर्तियों के भसान के लिए गायघाट में व्यवस्था रहेगी। डीएम ने कहा कि दोनों घाट मिलाकर करीब 550 पूजा समितियों की मूर्तियों का भसान होगा। डीएम ने कहा कि पूजा समितियां किसी भी घाट पर विसर्जन करने के लिए स्वतंत्र हैं। जोन का निर्धारण प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।