- Hindi News
- पूजा के दौरान अश्लील गीत बजाया तो दर्ज होगा मुकदमा
पूजा के दौरान अश्लील गीत बजाया तो दर्ज होगा मुकदमा
पटना|दुर्गापूजा केदौरान पंडालों में अगर अश्लील गीत बजे तो उन्हें कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। भोजपुरी के फूहड़ गीतों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने इसके लिए आम लोगों की शिकायत पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। दुर्गापूजा की सुरक्षा में लगने वाले दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पुलिस कर्मी भी इस पर नजर रखेंगे।