- Hindi News
- आरकेड के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर : निदेशक
आरकेड के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर : निदेशक
पटना|मगध विश्वविद्यालयके वोकेशनल प्रथम द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में आरकेड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कॉलेज के निदेशक आशीष आदर्श ने बताया कि बीसीए प्रथम वर्ष में नीति रंजन 80.50% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही, जबकि बीबीएम में 81.50% अंकों के साथ शिवानी सिंघानिया प्रथम स्थान पर रहीं। बीसीए द्वितीय वर्ष में ऑनर्स में प्रिय और प्रदीप कुमार 78% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, बीसीए द्वितीय वर्ष में ऑनर्स में प्रिया और प्रदीप कुमार 78% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। बीबीएम द्वितीय वर्ष में ऑनर्स में 77% अंकों के साथ अनुपम कुमार प्रथम स्थान पर रहे। जबकि खगौल केंद्र से बीसीए प्रथम वर्ष में ऑनर्स विषयों के आधार पर पूजा कुमारी, ताप्ती चंद्रा और आरुषि प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। बीबीएम प्रथम वर्ष में ऑनर्स विषयों के आधार पर कुमार सत्यम प्रथम स्थान पर, कृष्णा कुमारी ऋषिकेश कुमार द्वितीय स्थान पर और सूरज कुमार मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बीबीएम द्वितीय वर्ष में ऑनर्स एग्रीगेट दोनों में प्रीति कुमारी प्रथम स्थान पर, आशीष आनंद द्वितीय स्थान पर और ऋषभ दत्ता तृतीय स्थान पर रहे।