बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
पटना| बैंकोंमें बढ़ते एनपीए, ऋण रिस्ट्रक्चरिंग एवं अन्य संबंधित मुद्दों के खिलाफ बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर देशभर में गुरुवार को ऐसे प्रदर्शन किए गए। पटना में बिहार प्रोविंशियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के दोनों गुटों ने प्रदर्शन किया। पीडी सिंह, महासचिव के नेतृत्व में एक गुट ने डाकबंगला चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य द्वार के निकट प्रदर्शन किया। जहां गुट के नेता रामेश्वर प्रसाद, कुमार अरविंद सहित कई अन्य ने एकत्रित बैंकरों को संबोधित किया।
बीपीबीईए के दूसरे गुट ने रिजर्व बैंक के मेन गेट पर घंटों प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के परमहंस सिंह, एनके पाठक, जयदेव मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार, एमएल शर्मा, गुंजन कुमार, महाशंकर सिंह, राजेश्वर पांडेय, अशोक मुखर्जी, अनिल सिंह, विद्या सिंह समेत दर्जनों बैंक कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
आरबीआई के पास से मार्च निकालते बैंक कर्मचारी।