पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीकाकरण से ही बाल मृत्यु दर होगा कम : मंत्री

टीकाकरण से ही बाल मृत्यु दर होगा कम : मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यमंत्री रामधनी सिंह ने कहा कि एक बच्चे की मौत का असर उसके पूरे परिवार पर पड़ता है। टीकाकरण के माध्यम से हम बाल मृत्यु दर को कम कर सकते हैं। हमें टीकाकरण को नियमित नहीं, अनिवार्य बनाना होगा। उन्होंने मीडियाकर्मियों से आग्रह किया कि टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करें। ये बातें उन्होंने यूनिसेफ, सम्यक फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग और आईआरपीडी की ओर से आयोजित कार्यशाला का उद्‌घाटन करते हुए कहीं।

कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री ने पेंटावैलेंट टीके की संदर्भ सामग्री का विमोचन किया। बिहार में इस टीके को अगले माह से दिया जाएगा। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एनके सिन्हा ने कहा कि बिहार में 18 जिले राज्य टीकाकरण औसत से कम है। सूचना और जनसंपर्क विभाग बिहार की सहायक निदेशक डाॅ. नीना झा ने कहा कि बिहार के सरकारी विभागों में मीडिया के लिए नोडल आफिसर बनाए जा रहे हैं। यूनिसेफ बिहार के प्रमुख डॉ. यामीन मजूमदार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में नियमित टीकाकरण से हर वर्ष चार लाख बच्चों की जान बचा सकते हैं।

कार्यशाला का उद्‌घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह अन्य।

यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन ऑफिसर सोनिया सरकार ने बताया कि पेंटावैलेंट टीका बच्चों को पांच घातक रोग (गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी और हिमेफिलिस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी) से बचाव करता है। इस टीके से पांच बीमारियों का बचाव होता है, इसी वजह से इसे पेंटावैलेंट कहा जाता है। यह टीका हिमेफिलिस इन्फ्लुएंजा टाइप बी से होने वाली गंभीर बीमारी जैसे निमोनिया, मेनिनजाइटिस, सेप्टीसिमिया, एपिग्लोटाइिटस और सेप्टिक आर्थराइटिस आदि की रोकथाम करता है। यह टीका बच्चों को लगने वाली सुइयों की संख्या कम करेगा और पांच रोगों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने कहा कि हमें टीकाकरण को बढ़ाने के लिए चुनौतियों को दूर करने की आवश्यकता है। मीडिया का काम निगरानी करना और प्रश्न पूछना है। यूनिसेफ दिल्ली के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाॅ. सतीश गुप्ता ने कहा कि भारत में हर वर्ष 2 करोड़ 70 लाख बच्चों का जन्म होता है, जिनमें 70 लाख का टीकाकरण नहीं हो पाता है। रेडियो जॉकी शशि ने टीकाकरण की जागरुकता के लिए बनाए गए रेडियो जिंगल्स पेश किया। मौके पर आईएपी के निदेशक डाॅ. पन्ना चौधरी और यूनिसेफ बिहार की संचार विशेषज्ञ सुश्री निप