पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज| विजयादशमीपर इस बार मंगल तालाब मैदान में रावण

भास्कर न्यूज| विजयादशमीपर इस बार मंगल तालाब मैदान में रावण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| विजयादशमीपर इस बार मंगल तालाब मैदान में रावण वध लंका दहन कार्यक्रम कानूनी दाव-पेच में फंस गया है। इस स्थिति में रावण का वध नहीं हो पाएगा। पाटलिपुत्र दशहरा समिति के महासचिव संजीव यादव ने बताया कि गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन से रोक का आदेश प्राप्त हुआ है। समस्या यह है कि रावण वध की पूरी तैयारी हो चुकी है। बताया जाता है कि खिलाड़ियों के एक दल ने पिछले दिनों पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल कर इस बात का अनुरोध किया था, कि मंगल तालाब मैदान में खेल को छोड़ कर अन्य गतिविधियों के लिए आंवटन नहीं किया जाए।