पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलजमाव के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

जलजमाव के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलजमावगंदगी के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने शाहगंज रोड में गुरुवार को करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

शाहगंज बकरिया टोला, मुसल्लहपुर हाट, बाजार समिति के लोगों की शिकायत है कि गंदा पानी घरों में घुस रहा है। ड्रेनेज नहीं होने से जलजमाव की समस्या गंभीर हुई है। इसी मसले को लेकर सुबह करीब दस बजे लोग सड़क पर उतर आए। बाजार समिति बकरिया टोला के पास सड़क की घेराबंदी कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, लेकिन चेताया है कि समाधान नहीं होने पर दोबारा प्रदर्शन करेंगे। जाम में स्थानीय निवासी मो जुबैद, मो कासीम, राजेश कुमार, दिनेश सिंह अन्य शामिल थे।