पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकालत का गुर सिखाएंगे जस्टिस जेएन सिंह

वकालत का गुर सिखाएंगे जस्टिस जेएन सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पटनाहाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जयानंदन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद वकालत नहीं करेंगे। पटना में ही रहकर जूनियर वकीलों को वकालत का गुर सिखाएंगे। न्यायमूर्ति सिंह इसी महीने 29 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने वकीलों से कहा कि जज के रूप में उन्हें सबका सहयोग मिला। इसके पहले एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विंध्यकेसरी कुमार महामंत्री प्रकाश श्रीवास्तव ने मान-पत्र और गौतम बुद्ध की प्रतिमा बतौर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्षों एसडी संजय, रतन कुमार महेश नारायण पर्वत, संयुक्त सचिवों राकेश कुमार सिन्हा, डॉ. पूनम कुमारी सिंह और शत्रुघ्न पाण्डेय भी उपस्थित थे। शुक्रवार न्यायमूर्ति सिंह का आखिरी कार्य दिवस होगा, क्योंकि उसके बाद दुर्गापूजा के लिए हाईकोर्ट बंद हो जाएगा और 8 अक्टूबर को खुलेगा।

जस्टिस जेएन सिंह