पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेट अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, आर ब्लॉक गेट तीन घंटे बंद

टेट अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, आर ब्लॉक गेट तीन घंटे बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उर्दू टेट पास अभ्यर्थियों ने नौकरी देने की मांग को लेकर शनिवार को तीन घंटे तक आर ब्लॉक गेट पर प्रदर्शन किया। इस कारण पूरे आर ब्लॉक, स्टेशन गोलंबर, मीठापुर ओवर ब्रिज, बुद्ध मार्ग, आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ, डाकबंगला चौराह, फ्रेजर रोड, अदालत गंज सहित आस-पास के इलाकों में गाड़ियाें की लंबी कतार लग गई।

मांगपूरी नहीं हुई तो फिर से प्रदर्शन

आयकरगोलंबर से स्टेशन पहुंचने में लोगों को 45 मिनट से अधिक समय लगा। वहीं ऑल बिहार उर्दू बंगला स्पेशल पास अभ्यर्थी संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी अंसारी ने कहा कि सरकार उर्दू एवं बंगला टेट पास अभ्यर्थियों को धोखा दे रही है। सरकार हमारी मांगों को अगर जल्द पूरा नहीं करती है तो 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में उर्दू बंगला टेट पास दर्जनों अभ्यर्थी उपस्थित थे।

{आयकर गोलंबर से स्टेशन पहुंचने में लगे 45 मिनट से ज्यादा

{मीठापुर ओवर ब्रिज, आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ, डाकबंगला चौराह, फ्रेजर रोड में यातायात हुआ प्रभावित

ऑल बिहार उर्दू बंगला स्पेशल टीईटी सफल अभ्यर्थी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को राजधानी में प्रदर्शन किया।