- Hindi News
- चौक चौराहे पर डाक्टर के साथ तैयार रहेगी एंबुलेंस
चौक-चौराहे पर डाक्टर के साथ तैयार रहेगी एंबुलेंस
राजधानी में दुर्गापूजा और विसर्जन के दौरान विभिन्न जगहों पर एंबुलेंस के साथ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। शहर के हर भीड़भाड़ वाले इलाके में एंबुलेंस रहेगी। एंबुलेंस में एक डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ दवाओं के साथ मौजूद रहेंगे।
कुछ मोबाइल एंबुलेंस भी रहेगी। इसके अलावा रावण वध के दिन गांधी मैदान में सिविल सर्जन डॉ. केके मिश्रा खुद टीम के साथ रहेंगे। विसर्जन के दिन छह घाटों पर डॉक्टर के साथ एंबुलेंस रहेगी। कलेक्ट्रेट घाट, भद्र घाट, महेंद्रू घाट, पटना सिटी आदि घाटों पर भी एंबुलेंस रहेगी। डॉ. मिश्रा के मुताबिक शहर में एंबुलेंस और डॉक्टर सप्तमी से ही तैनात हो जाएंगे। इस दौरान किसी विशेष परिस्थिति में सिविल सर्जन को भी फोन करके मदद ले सकते हैं।
विशेष परिस्थिति में सिविल सर्जन को कर सकते हैं फोन-9470003600