पूर्व अध्यक्ष रितु रमन का निधन
पटना| पंजाबीबिरादरी लेडिज विंग की पूर्व अध्यक्ष रितु रमन का शनिवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष की थीं। उनका निधन रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में हुआ। उनका पार्थिव शरीर लाला लाजपत राय भवन लाया गया, जहां बिरादरी के अध्यक्ष आरसी मल्होत्रा, लेडिज विंग की अध्यक्ष नीलम छावड़ा ने श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए बांकीपुर क्लब में उनके रस्म पगड़ी उठाला का कार्यक्रम होगा। पद्मश्री डॉ.आरएन सिंह, एसके मल्होत्रा, एचएल गुलाटी, प्रेम साहनी, दिलजीत खन्ना ने शोक जताया।