पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरे गुंबद से छेड़छाड़ अस्वीकार

हरे गुंबद से छेड़छाड़ अस्वीकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरीनबी पैगंबर मोहम्मद के रौजे और उस पर बने हरे रंग के गुंबद यानी गुंबदे खजरा से छेड़छाड़ करना तो दूर, इसके रंग को भी बदला गया तो मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सऊदी सरकार भारत समेत दुनिया के मुसलमानों की भावनाओं से खिलवाड़ करंे, वरना मुसलमान इसके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। जदयू सांसद एदारा-ए-शरिया के माेहतमिम गुलाम रसूल बलियावी ने ये बातें अंजुमन इस्लामिया हॉल में गुबंदे खजरा की सुरक्षा के लिए आयोजित आम सभा में कहीं।

बलियावी ने कहा सऊदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उलेमाओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन देगा। यही नहीं संसद में भी इस मुद्दे को उठाकर सरकार से कहा जाएगा कि सऊदी सरकार से इस बाबत दो टूक बात करे।

1. गुंबदे खजरा और सभी पवित्र धरोहरों के नष्ट अथवा स्थानांतरण किए जाने की योजना की निंदा करते हैं। 2. जिन लोगों ने ऐसा किया और करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जाए। 3. सऊदी सरकार द्वारा पूर्व में हरमैन शरीफ में नष्ट किए जाने वाले मस्जिदों, मकबरों एवं पवित्र स्थलों की निंदा करते हैं। 4. मक्का मदीने में मुसलमानों की भावनाओं को दरकिनार कर ऊंची-ऊंची इमारत बनाने की निंदा करते हैं। 5. मक्का मदीने समेत सभी मुबारक स्थानों पर महंगे होटलों और मॉल संस्कृति को फौरन बंद किया जाए। 6. जो भी बदलाव करना है इसके लिए सऊदी सरकार दुनियाभर के मुफ्तियों से मशविरा लेने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कमेटी बनाए।

अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित आम सभा मेंे बैठे लोग।