पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाइका के सहयोग से राजगीर में सफारी की तैयारी शुरू

जाइका के सहयोग से राजगीर में सफारी की तैयारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगीरमें सफारी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जापानी एजेंसी, जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) से तकनीकी सलाह मांगी गई है। बतौर कंसल्टेंट, छत्तीसगढ़ के लर्न नेचर को रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

125 हेक्टेयर में बनाए जाने वाला यह सफारी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजगीर में जैविक उद्यान बनाने की योजना थी और उनके ही आदेश से 65 हेक्टेयर में मृग विहार बनाया गया। पर्यावरण एवं वन विभाग ने मृग विहार को ही विस्तार देकर जैविक उद्यान बनाने की मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया था। लेकिन, विभाग की इस योजना पर केंद्रीय जैविक उद्यान प्राधिकरण का ग्रहण लग गया। पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर में जैविक उद्यान बनाने में जैविक उद्यान का नियम आड़े रहा है। इस नियम के अनुसार 100 किलोमीटर के दायरे में जैविक उद्यान नहीं हो सकता है, पटना से राजगीर की दूरी सौ किलोमीटर से कम है। इस कारण से राजगीर में सफारी बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैविक उद्यान वाले मास्टर प्लान में संशोधन किया गया है। सफारी को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए जापान इंटरनेशनल का कॉरपोरेशन एजेंसी से तकनीकी सलाह ली जा रही।

यह सफारी राजगीर के मनियार मठ के बगल में बनना है। प्रधान सचिव ने बताया कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद इससे केंद्रीय जैविक उद्यान प्राधिकरण को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। इस सफारी में शेर, बाघ, हिरण, भालू और चीते जैसे जानवर खुले में विचरण करेंगे और लोग नजदीक से इसका लुत्फ उठाएंगे।