पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनामी अपराधी समेत चार गिरफ्तार

इनामी अपराधी समेत चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| पुनपुनके बीडीओ के चैंबर में घुसकर उनपर गोली चलाने वाले फरार इनामी अपराधी उपेंद्र सिंह राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं गौरीचक थाना इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने इन दोनों के अलावा कुख्यात मुकेश बिंद पिंटू राम को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए सभी अपराधी गौरीचक थाना इलाके के रहने वाले हैं। इन सबों पर गौरीचक, परसा, पुनपुन थानों में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2002 में सरकारी योजनाओं को लेकर उपेंद्र राम सिंह तत्कालीन पुनपुन के बीडीओ के चैंबर में घुस गए। वहां ये लोग हंगामा करने के साथ ही उनसे धक्का-मुक्की करने लगे। बीडीओ ने उन लोगों को ऐसा करने से मना किया। इतने में उपेंद्र ने उनपर गोली चला दी। गोली उन्हें नहीं लगी और बाल-बाल बच गए। पुलिस इन दोनों को गिरफ्त में लेने के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन हर बार फरार पाया गया। 15 वर्ष पहले मुकेश दहेज हत्या कर फरार था।