युवाशक्ति के पदाधिकारी मनोनीत
पटना| युवाशक्ति ने सोमवार को मो. बादल, प्रिंस विक्टर, देवराज हर्ष, दीपक यादव, संतोष यादव, मनीष यादव, कामेश्वर यादव, गुलाम समदानी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं आशुतोष यादव, रौशन सिंह, मुन्ना यादव, मनोज यादव, मनोहर यादव, और रंजन कुमार यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजेश रंजन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने किया।
केंद्रसरकार की डीबीटी योजना का किया विरोध
पटना|राष्ट्रीयसमाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार राजबहादुर देशनायक ने केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले रसोई गैस के लिए उपभोक्ता को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब बैंक के चक्कर लगाने पड़ेंगे।