पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेदिक पाक कला प्रशिक्षण शिविर 11 से

आयुर्वेदिक पाक कला प्रशिक्षण शिविर 11 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| आर्टऑफ लिविंग संस्था द्वारा बिहार में पहली बार पटना में आयुर्वेदिक पाक कला का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बोरिंग कनाल रोड में आयोजित किया जाएगा। शिविर हर दिन दो से पांच बजे तक लगेगा। शिविर में पौष्टिक तत्वों को बरकरार रखने और अच्छा खाना बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। कुकिंग के टिप्स एक्सपर्ट कौशानी दे साई जी द्वारा दी जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर के तीन प्रमुख बिंदु हैं। इलाज, सावधानी और स्वास्थ्य की समुचित देख-भाल उन बिंदुओं में शामिल है। श्री बाला जी ने बताया कि रोग मुक्त शरीर, मन पर बेहतर नियंत्रण अवसाद और बेचैनी से मुक्ति और उच्च ऊर्जा स्तर में बढ़ावा इस पाक विद्या के लाभ हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में कोई भी भाग ले सकता है। भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।