अनाज पड़ा है, गरीब खरीद रहे बाहर से
पटना|जनवितरण प्रणालीराशन कूपनधारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पटना के जिलाधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। संघ ने कहा है कि डीएम ने जनवितरण की दुकानों पर अनाज बांटने पर रोक लगा दी है। इस रोक के कारण गरीबों को अनाज बाहर से खरीदना पड़ रहा है, जबकि भंडार में अनाज भरे पड़े हैं।