आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक
पटना| अनुदानके बदले वेतनमान की मांग को लेकर बिहार प्रदेश इंटरमीडिएट वित्त रहित संघर्ष मुक्ति मोर्चा के बैनर तले इंटर महाविद्यालय पूर्वी चंपारण के शिक्षकों ने सोमवार से आर ब्लॉक पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बिहार प्रदेश इंटरमीडिएट वित्त रहित संघर्ष मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सुमित्रा कुमारी यादव ने कहा कि सरकार की वित्त रहित शिक्षा नीति के कारण बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक 30 वर्षों से भूखे मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक अनुदान के बदले वेतनमान देने, बकाया अनुदानों का एकमुश्त भुगतान करने, सेवा-शर्त नियमावली लागू करने, छात्र-छात्राओं के अनुपात में पदों का सृजन करने सेवानिवृति की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की घोषणा नहीं करती तब तक अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन पर बैठने वालों में प्रो. सुमित्रा महाजन, प्रो. बच्चा प्रसाद सिंह शामिल हैं।