डॉ. जगन्नाथ मिश्र हुए सम्मानित
पटना| कोसीपीड़ितों के लिए सार्थक काम करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र को श्री उग्रतारा न्यास बोर्ड ने सम्मानित किया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रमील कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉ. मिश्र की पहल पर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बलुआ बाजार में कई योजनाओं की शुरुआत की।