कार्यक्रम में आज जुटेंगे भाजपाई
पटना| राष्ट्रवादीकुशवाहा परिषद, बिहार प्रदेश द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य के राज्यारोहण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को रवींद्र भवन में होगा। इसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश महामंत्री राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा करेंगे।