पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकी हमलों पर मौन तोड़े सरकार

आतंकी हमलों पर मौन तोड़े सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| प्रदेशमहिला कांग्रेस ने सोमवार की शाम कश्मीर की उरी और छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए आतंकवादी और उग्रवादी हमलों में मारे गए सेना और सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडिल मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने इन हमलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच के सीने की बात करते हैं और सीमा पर चीन पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ जारी है। करगिल चौक पर निकाले गए कैंडिल मार्च में डॉ. मदन मोहन झा, अर्पणा सिंह, मालती यादव, सुधा मिश्रा, कुमारी अनिता, तब्बसुम राणा, प्रतिमा दास, सरबत जहां फातमा, जया मिश्रा, माेनी देवी, बच्ची पांडेय आदि मौजूद थीं।