- Hindi News
- पाया नंबर 44 से 46 के बीच वाहनों के दबाव दूर होंगे
पाया नंबर 44 से 46 के बीच वाहनों के दबाव दूर होंगे
महात्मागांधी सेतु पर जाम की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानियों को लेकर प्रशासन गंभीर हुआ है। सोमवार की शाम एसएसपी जितेंद्र सिंह राणा, ट्रैफिक एसपी पीके दास अन्य पदाधिकारी महात्मा गांधी सेतु पहुंचे।
अधिकारियों ने इस बात पर विचार किया कि कैसे सेतु को जाम से मुक्त कराया जाए। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि पाया संख्या 44 से 46 के बीच वाहनों का दबाव बढ़ने से परेशानी को दूर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सेतु के बाद छोटी पहाड़ी की ओर जाकर भी जायजा लिया। क्योंकि एनएच की ओर से वाहनों का दबाव बढ़ने से सेतु पर जाम की समस्या बढ़ती है। अधिकारियों ने बताया कि जाम से निपटने के लिए शीघ्र ही ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
गांधी सेतु