पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

पटना सिटी| नयाटोलाकुम्हरार स्थित केशव विद्या मंदिर में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशक डाॅ. विजय नारायण मल्लिक ने किया। बच्चों ने सौर ऊर्जा, एयर पंप, बॉटल रॉकेट, चुंबकीय बिजली, जल संरक्षण, कृषि, स्वास्थ्य संबंधित मॉडल को पेश कर सभी को दंग कर दिया। प्रदर्शनी में अमृतेश आनंद, ज्ञान प्रकाश, सृष्टि,श्रेयसी, दृष्टिचेतना, रविरंजन, अविनाश, आदित्य रंजन, अनिकेत, अनुज, अाराधना, अमीषा, साक्षी, अनुष्का, अदिति, पायल, सलोनी, मेहुल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के सचिव धर्मराज कुमार, प्राचार्य रंजन कुमार अन्य ने प्रदर्शनी में शामिल बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।