पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स में टीकाकरण के लिए सपोर्टिव सुपर विजन सेल शुरू

एम्स में टीकाकरण के लिए सपोर्टिव सुपर विजन सेल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाएम्स में सोमवार को नियमित टीकाकरण के लिए सपोर्टिव सुपर विजन सेल का उद्घाटन स्टेट हेल्थ सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (आइएएस) संजय कुमार ने किया। उन्होंने वर्तमान में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

एम्स निदेशक डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण से कई बीमारियों पर अंकुश लगा है। यूनिसेफ बिहार प्रमुख डॉ. यामिनी मजूमदार ने नियमित टीकाकरण को कैसे बेहतर किया जाए के बारे में जानकारी दी। मौके पर राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. एनके सिन्हा, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. घनश्याम सेठी, भी मौजूद थे। इसके बाद यूनिसेफ बिहार और राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रिवेंटिव मेडिसिन विभाग के फैकल्टी सदस्य ने भाग लिया।

टीकाकरण के लिए सुपरविजन का उदघाटन करते राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक संजय कुमार। साथ में हैं एम्स के निदेशक डॉ गिरिश कुमार।