रोटरी ने लिया शिविर लगाने का निर्णय
पटना सिटी| रोटरीपटना सिटी सम्राट की बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें 20 21 दिसंबर को श्री गुरुगोविंद सिंह अस्पताल में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर में 500 लोगों का नेत्र परीक्षण कर ऑपरेशन अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी। बैठक में रोटेरियन विजय यादव, संजीव यादव, संजय सिन्हा, प्रदीप सिंह,मनोज कुमार, अजीत रस्तोगी, देवराज बल्लभ, दिनेश भदानी, बीआर चौधरी, विनोद कुमार, राजेश दीवान, राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।