पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जीवन अनमोल है इसे बर्बाद करें\'

\"जीवन अनमोल है इसे बर्बाद करें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| मगधविवि के पूर्व कुलपति डॉ. शमशाद हुसैन ने कहा कि जीवन अनमोल है, हमें इस जीवन के मूल्यों को बर्बाद नहीं करना चाहिए। किसी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं। वे सोमवार को ऑरियंटल कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग द्वारा युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति कारण एवं समाधान विषय पर आयोजित लेख प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। कॉलेज शासी निकाय के सचिव अकबर शहाबुद्दीन, प्राचार्य डॉ. फैज अहमद, उप प्राचार्य डॉ. एसएस मसूदुर्रहमान मौजूद थे। प्रतियोगिता में 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें एरम रसीद को प्रथम, आशुतोष सिंह एवं प्रतिभा कुमारी को द्वितीय कयामुद्दीन को तीसरा स्थान मिला। मनोविज्ञान विभाग द्वारा मनोविज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लेख संग्रह का विमोचन किया गया। मौके पर डॉ. दिनेश बल्लभ, डॉ. रब्बान अली, डॉ. इकबाल अहमद, एसएस शमीम मुनामी मौजूद थे।