पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ के पक्ष में प्रो. चौधरी, हर हाल में कराएंगे चुनाव

छात्रसंघ के पक्ष में प्रो. चौधरी, हर हाल में कराएंगे चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैनल में सेंध के बाद भी अध्यक्ष पद बचाने में कामयाब रहे डॉ. पोद्दार

पटनाविश्वविद्यालय में सोमवार को शिक्षक संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी भले रही हो, छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा भी गरम रहा।

शिक्षकों के चुनाव के कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित रही तो नाराज छात्र संगठन सड़कों पर उतर गए। बिना छात्रसंघ चुनाव के शिक्षक संघ चुनाव का विरोध छात्रों ने किया। तो पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनके चौधरी छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े दिखे। सीनेट हॉल के मुख्यद्वार पर जब छात्रों का प्रदर्शन उग्र होने लगा तो वहां मौजूद सभी शिक्षक किनारे हो गए, लेकिन वोट देकर निकले प्रो. चौधरी छात्रों के बीच गए और उनके प्रदर्शन का हिस्सा बने। प्रो. चौधरी ने इस संबंध में बताया कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर हर संघर्ष में वे छात्रों के साथ हैं, लेकिन संघर्ष का तरीका मर्यादित और शांतिपूर्ण होना चाहिए।

कड़ी टक्कर में डॉ. अनिल जीते

पूटा चुनाव 2014 में अध्यक्ष के तौर पर एकतरफा डॉ. पोद्दार को जीत मिली, लेकिन महासचिव के लिए मुकाबला कांटे का रहा। यह सीट पूटा में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए सभी की निगाहें इधर रहीं। मुकाबला डॉ. अनिल कुमार और डॉ. एनके झा के बीच था। सफलता डॉ. अनिल को मिली। उन्हें कुल 164 वोट मिले। वहीं डॉ. झा को 141 वोट मिले। दो मत इसमें भी अवैध रहे। उपाध्यक्ष के दो पदों में से दोनों पैनलों को एक-एक सीट मिली। इसमें 175 वोट के साथ डॉ. जावेद हयात जीते, जबकि दूसरे पद के लिए 134 वोट पाने वाले डॉ. एमपी त्रिवेदी उपाध्यक्ष चुने गए। अन्य प्रत्याशियों में डॉ. विजय कुमार को 115 वोट मिले, जबकि डॉ. गोविंद कुमार को 101 वोट मिले। संयुक्त सचिव में सबसे अधिक 195 वोट पाने वाले डॉ. अभय प्रकाश और 179 वोट पाकर डॉ. रजनीश कुमार जीते। इस पद के लिए खड़े डॉ. अवधेश कुमार को 122 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर एक बार फिर डॉ. शिवसागर प्रसाद काबिज हुए। उन्हें 179 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. कामेश्वर पंडित को 125 मत मिले।

डॉ. एनके झा को 141 वोट मिले, इन्हें 23 वोट से पराजय मिली।

वोट

डॉ. अनिल कुमार

इसी पद के लिए डॉ. विजय कुमार को 115 वोट मिले।

वोट

डॉ. जावेद हयात

डॉ. गोविंद कुमार को सिर्फ 101 वोट मिले वे 33 वोट से हार गए।

वोट

डॉ. एमपी त्रिवेदी

डॉ. कामेश्वर पंडित को 125 वोट