पटना सिटी | ट्रैक्टरचालक सुनील को ऑटो पर सवार अज्ञात अपराधियों ने बंधक बना कर पीटा। दीदारगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक ने बताया कि ट्रैक्टर पर सरिया लेकर महुली जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोका और उतार कर मारपीट की, मोबाइल छीन लिया।