- Hindi News
- दैनिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग करें कर्मी
दैनिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग करें कर्मी
पटना|एनटीपीसी बाढ़सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 6 सितंबर से 20 सितंबर के बीच चले हिन्दी पखवाड़े का समापन एनटीपीसी के परियोजना समूह के महाप्रबंधक केवी आदिवराहन द्वारा किया गया।
लोगों को संबोधित करते हुए आदिवराहन ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है। अन्य भाषाओं की अपेक्षा इस भाषा को समझने में अलग से कोई कोशिश नहीं करनी पड़ती है। यह भाषा अन्य भाषाओं का पूरक है। उन्होंने एनटीपीसी कर्मचारियों से दैनिक कार्यों में हिन्दी के प्रयोग की अपील की। इस मौके पर नोट्रेडम के बच्चों एवं एनटीपीसी बाढ़ के कर्मचारियों को सृजनात्मक लेख, वर्तनी संशोधन, हिन्दी मूक पहेलियां, एक मिनट का रचनाकार सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेकर जीत दर्ज करने वाले लोगों को केवी आदिवराहन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर बाढ़ एनटीपीसी स्टेज वन के महाप्रबंधक आर भास्कर राव, अनुरक्षण एवं प्रचालन महाप्रबंधक टीके शील, अपर महाप्रबंधक बीके शर्मा भी मौजूद थे।