डीलक्स शौचालय होगा चालू
पटना सिटी|एनएमसीएच रोगीकल्याण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक प्रमंडलीय अायुक्त के साथ हुई। अस्पताल में बन कर तैयार डीलक्स शौचालय को चालू कराया जाएगा। साथ ही 102 एंबुलेंस को भी रोगियों के लिए शुरू कराया जाएगा। नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के लिए लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। मरीजों को किसी तरह की परेशानी हो उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी।