मोहम्मद अली जौहर की जयंती मनाई
पटना| बिहारप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता सेनानी मो. अली जौहर की जयंती मनाई। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका, पत्रकारिता और शिक्षा में योगदानों पर चर्चा की गई। समारोह में डॉ. चौधरी शाहनवाज, अजय कुमार, अरुण पाठक, विपिन चौधरी, मो. अफजल, शमीम आलम, अरविंद तिवारी, मो. सज्जाद, मो. मुर्तजा, असीम अहमद आदि उपस्थित थे।