धरना-प्रदर्शन से पहले नुक्कड़ सभाएं
पटना| बिहारराज्य कर्मचारी महासंघ ने शहर के कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की। नुक्कड़ सभाओं में 11 दिसंबर को महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इसमें संघ के कोषाध्यक्ष जयेश कुमार, मंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा, मोहन सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि ने भाग लिया।