मानवाधिकार की पढ़ाई शुरू हो
पटना| अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को ह्यूमन राइट्स प्रमोशन एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की आेर से संगोष्ठी हुई। सचिव डॉ. नरेश कुमार सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में मानवाधिकार की पढ़ाई होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, उज्जवल कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दूसरी ओर विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सर गणेश दत्त विचार मंच ने गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगठन के सचिव अजय कुमार ने कहा कि संस्थानों में भी जागरुकता अभियान चलाना चाहिए। इस अवसर पर राकेश सिंह, विनय शंकर, उमा सिंह, आरएस राय, मृत्युंजय कुमार सिंह, नवीन कुमार, तरुण प्रभात, कुणाल पाठक, उपेंद्र कुमार और अवनीश कुमार ने भी अपने विचार रखे।