संविदा बिजलीकर्मी भूख हड़ताल पर बैठे
बिहारस्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को दो दिवसीय भूख हड़ताल की शुरुआत गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर की।
मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड पटना एवं उनकी सभी अनुसंगी कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा को स्थायी करना होगा। सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती आंदोलन जारी रखा जाएगा। एसोसिएशन के सदस्य राज्य की राजधानी के साथ गया, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहरसा जिला मुख्यालयों पर अपने अधिकारों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव संजीव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष कौशिक कुमार, संयुक्त सचिव विजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
करगिल चौक के पास भूख हड़ताल पर बैठे बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्य।