पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना| वेंडरहॉकर्स ने सात सूत्री मांग को लेकर बुधवार को

पटना| वेंडरहॉकर्स ने सात सूत्री मांग को लेकर बुधवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| वेंडरहॉकर्स ने सात सूत्री मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय रेलवे वेंडर हॉकर्स यूनियन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। वेंडरों की रैली गांधी मैदान से स्टेशन होते हुए आर ब्लॉक तक पहुंची। उनकी मुख्य मांग रेल में सामान बचने का लाइसेंस देने संबंधित था। इसके अलावा उन्होंने यूनियन द्वारा वेंडर को दिए पहचान-पत्र को रनिंग पास के रूप में मान्यता देने, केंद्र सरकार की वेंडर-हॉकर्स नीति को लागू करने, रेलवे हॉकर्स को जीविका संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा देने की है। यूनियन अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि हजारों हॉकर्स ट्रेनों में बिक्री करके अपनी रोजी-रोटी चलाने और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने का काम करते हैं, इसलिए उन्हें न्यूनतम राजस्व लेकर सामान बेचने का लाइसेंस दिया जाए।