पूर्व मुखिया सीडीपीओ में नोकझोंक हंगामा
एक ही रात चार दुकानों से लाखों की संपत्ति चुराई
एटीएम बदलकर खूब की शॉपिंग, पैसे भी निकाले
मनेर| प्रखण्डकी विभिन्न पंचायतों में 18 पदों पर आंगनबाड़ी सेविका के चयन के लिए जारी प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय के समीप जमकर हंगामा हुआ। मामला तब और बिगड़ गया जब मेधा सूची के प्रकाशन के सवाल पर मगरपाल पंचायत के पूर्व मुखिया मैनेजर राय सीडीपीओ रश्मि सिंह आमने-सामने हो गए। मैनेजर राय बहाली में पैसा लेकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे, जबकि सीडीपीओ उसे गलत बता रही थीं। मैनेजर राय का आरोप है कि सेविका के 18 पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 5 दिसंबर तक चयनित लोगों की मेधासूची का प्रकाशन कर देना था, लेकिन सरकार के निर्देश के बावजूद इसका प्रकाशन नहीं किया गया। मैनेजर राय ने बताया कि सूची का प्रकाशन होने से भ्रम की स्थिति थी। सीडीपीओ रश्मि सिंह ने बताया की चयन प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। ये सारे आरोप बेबुनियाद है।
बाढ़। चोरोंने मंगलवार की रात बाढ़ रेलवे स्टेशन से सटे मार्केट में चोरों ने ज्योति मोबाइल नामक दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे कई महंगे मोबाइल फोन दो कैमरे चुरा लिया। दुकानदार संजीत कुमार ने बताया कि अहले सुबह उसे फोन पर सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा है। दुकान में चोरी हो गई है। दुकानदार ने जब जाकर पड़ताल की तब दुकान से कई महंगे फोन गायब मिले। पड़ताल में डेढ़ दर्जन मोबाइल फोन चोरी पाया गया है। वहीं दो कैमरे भी गायब थे। दुकानदार के मुताबिक एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरों ने गायब की है। वहीं स्टेशन बाजार के ही दो मिठाई दुकान एक होटल को भी चोरों ने निशाना बनाया। थानाध्यक्ष आरबी महतो ने केवल एक मोबाइल दुकान में चोरी होने की बात कही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि चोरी की घटना के बारे में मोबाइल दुकानदार संजीत कुमार के द्वारा लिखित शिकायत मिली है। पुलिस ने मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।