आपसी विवाद में वकील को मारी गोली
बिहटा। राघोपुरगांव में बुधवार की सुबह 60 वर्षीय एक वृद्ध की करंट से झुलसकर मौत हो गई। गांव के रामधारी यादव सुबह शौच के लिए घर से निकला था। जैसे ही वो राघोपुर मुर्गीफार्म के आगे बढ़ा कि टूटकर गिरे ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में गया। फलत: झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
पालीगंज| बुधवारकी सुबह लगभग तीन बजे रकसिया गांव के समीप एक बोलेरो तार के पेड़ से जा टकराई। उसपर सवार एक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतक डालटेनगंज (झारखंड) साबदरगंज के रामचंद प्रसाद का 40 वर्षीय बेटा अजय कुमार है। वह अपने दोस्त के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने डालटेनगंज से पटना रहा था। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस की गश्ती दल ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त देखा तो जख्मी को इलाज के लिए दुल्हिनबाजार पीएचसी लेकर लाई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। जख्मी दोनों युवक मृतक के दोस्त ही थे।
घायल शमशेर
भास्कर न्यूज|फतुहा
रायपुराईदगाह के पास बुधवार को आपसी विवाद में अपराधियों ने अधिवक्ता को गोली मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए राजकीय अस्पताल फतुहा में भर्ती कराया गया। वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
रायपुरा निवासी मो सतार के 35 वर्षीय पुत्र मो शमशेर बुधवार सुबह 10 बजे पटना जा रहे थे। इसी बीच घर से कुछ दूर ईदगाह के पास आधा दर्जन अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ को छेद करते निकल गई। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलती, सभी फरार हो गए थे। घायल अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि एक अपराधी अमित कुमार रायपुरा का है। थानाध्यक्ष बीके शाही ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। बीते तीन मार्च को मो शमशेर ने रायपुरा निवासी जागदेव यादव एवं अमित कुमार, गुडडू यादव के विरुद्व थाने में अपहरण करने के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। सभी अभियुक्त बेल पर हैं। घटना से रायपुरा गांव में तनाव हैं। पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।