पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिवसीय नुक्कड़ नाट्य महोत्सव 18 से

चार दिवसीय नुक्कड़ नाट्य महोत्सव 18 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसौढ़ी। आगामी18 से 21 दिसम्बर तक मसौढ़ी के गांधी मैदान में जागृति कला मंच द्वारा आयोजित होने वाले चार दिवसीय नुक्कड़ नाट्य महोत्सव की तैयारी कला मंच के रंगकर्मियों ने शुरू कर दी है। जागृति कला मंच के वरिष्ठ रंगकर्मी अवधेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद, संजय सागर, बबलू मिश्रा, रंजन कुमार, गौतमी कुमारी, शिव कुमार ने बताया कि माकपा के दिवंगत वरिष्‍ठ नेता विपिन बिहारी सिंह की स्मृति में होने वाले इस महोत्सव में पटना की कई नाट्य संस्थानों द्वारा जन समस्याओं से जुड़ी कई नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन होगा। नाट्य महोत्सव प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसमें कविता पाठ के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा भी होगी। संस्था के सदस्यों ने बताया कि नाटय महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।