पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की सुविधाओं का जायजा लिया

कॉलेज की सुविधाओं का जायजा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोकामा। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को मोकामा के राम रतन सिंह महाविद्यालय का दौरा कर सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया। एबीवीपी के पटना विभाग प्रमुख सुशांत रंजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश कुमार और ओमप्रकाश की टीम ने मोकामा के राम रतन सिंह कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। सुशांत रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है और इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी परिषद सभी कॉलेजों से सूचनाएं एकत्र कर रही है। विद्यार्थी परिषद की टीम ने प्राचार्य डॉ विपिन कुमार से भी मुलाकात की। मौके पर नंदलाल कुमार, आलोक रंजन, प्रभात, नीतेश, नचिकेता मोलदियार भी मौजूद थे।

एबीवीपी की टीम ने कॉलेज से एकत्र की गई सूचनाओं को दिखाया।